हमारे भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की मांग तेजी से बढ़ती जा रही है इसी बीच वियतनाम की जानी-मानी कंपनी VinFast ने भारत में कदम रखकर EV बाजार में हलचल मचा दी है।VinFast ने तमिलनाडु में 500 मिलियन डॉलर की लागत से अपनी पहली इलेक्ट्रिक वाहन की एक फैक्ट्री शुरू की है इस कदम को भारत के लिए एक बड़ा बदलाव भी माना जा रहा है।
इस आर्टिकल के द्वारा हम आपको बताएंगे कि VinFast car EV क्या है और इसकी खासियत क्या है भारतीय बाजार में कंपनी की क्या योजनाएं हैं और यह बाजार में कितनी मजबूत टक्कर दे पाएगी सभी प्रकार की जानकारी हम आपको बताएंगे।
VinFast Car EV क्या है?
VinFast वियतनाम की एक प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी है जिसने इलेक्ट्रिक कारों के क्षेत्र में बहुत तेजी से अपना नाम कमा लिया है। यह कंपनी खास तौर पर अपनी इलेक्ट्रिक SUV और सेडान कारों के कारण फेमस है।
VinFast car EV यानी VinFast की इलेक्ट्रिक cars पूरी तरह से बैटरी पर चलने वाली कार है, इसमें पेट्रोल और डीजल की भी जरूरत नहीं होती है। इसको बनाने वाली कंपनी का मकसद है कि ज्यादा माइलेज, कम खर्चे में और जीरो पॉल्यूशन के साथ अपने ग्राहकों को हाई टेक इलेक्ट्रिक गाड़ियां उपलब्ध कराना। VinFast अब भारत जैसे बड़े बाजार में भी अपनी गाड़ियों के साथ एंट्री कर चुकी है।
भारत में VinFast का बड़ा निवेश
VinFast ने तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में पहले इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल फैक्ट्री का उद्घाटन किया है इस प्लांट की शुरुआत में सालाना 50000 इलेक्ट्रिक कारों को बनाने की योजना बनाई गई है जिसको बाद मैं लगभग डेढ़ लाख यूनिट तक बढ़ाया जा सकता है।
तमिलनाडु के इस प्लांट में बनने वाली सभी गाड़ियां सिर्फ भारत के लिए ही नहीं बनेगी बल्कि इसे मध्य पूर्व, दक्षिण पूर्व एशिया और अफ्रीकी देशों में भी एक्सपोर्ट किया जाएगा। इसका मतलब है कि अब भारत EV प्रोडक्शन का ग्लोबल हब बनने की ओर बढ़ रहा है।
VinFast Car EV मॉडल्स, VF6 और VF7
VinFast फिलहाल भारत में अपने दो मॉडल्स VF6 और VF7 को लाने की तैयारी में है, तो चलिए हम इन दोनों मॉडल के बारे में थोड़ा जानते हैं।
VinFast VF6
VinFast का यह मॉडल एक कॉम्पैक्ट SUV है, इसे एक बार चार्ज करने पर आप लंबी दूरी तय करने में सक्षम हो पाएंगे इसमें आपको स्मार्ट इंटीरियर, टच स्क्रीन और AI based ड्राइविंग फीचर्स भी मिलता है।
VinFast VF7
VinFast का यह मॉडल थोड़ा बड़ा SUV मॉडल है, इसको एक फैमिली car के रूप में डिजाइन किया गया है। आपको इस कार में ज्यादा पावरफुल बैटरी और एक अच्छी टेक्नोलॉजी मिलेगी।
आपको इन दोनों ही मॉडल में आधुनिक फीचर्स के साथ-साथ सुरक्षा और कंफर्ट भी देखने को मिलते हैं।
भारत के EV बाजार में टक्कर
VinFast की एंट्री से भारत के मौजूदा EV प्लेयर्स जैसे Tata Motors, Mahindra, MG और BYD को डायरेक्ट टक्कर मिलेगी।Tata की Nexon EV और Mahindra की XUV400 तो बाजार में पहले से ही मौजूद है लेकिन VinFast car EV कर सबसे बड़ी खासियत लेकर आया है जैसे ज्यादा रेंज, सस्ता रख रखाव, स्मार्ट तकनीक, आकर्षक डिजाइन आदि।
इसके अलावा यह कंपनी भारत के 27 शहरों में 35 डीलरशिप खोलने वाली है इसका मतलब है कि ग्राहकों को कुछ सर्विस और सपोर्ट भी आसानी से मिलेगा।
स्थानीय रोजगार और सप्लाई चेन
VinFast की यह फैक्ट्री भारत में 3000 से ज्यादा लोगों को रोजगार भी देगी इसके अलावा कंपनी का कहना है कि उसकी बहुत से पाकिस्तान स्तर पर बनाए जाएंगे ताकि लागत कम हो और भारत की मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री को भी बढ़ावा मिले।
ऐसे बहुत सारे इंटरनेशनल सप्लायर अब भारत में अपनी यूनिट्स लगाने की तैयारी में है ताकि वे VinFast कंपनी को सपोर्ट कर पाए।
बैटरी और टेक्नोलॉजी
VinFast car EV में लीथियम आयन बैटरी का इस्तेमाल होता है, जो न केवल जल्दी चार्ज होती है बल्कि लंबे समय तक चलती भी है इसके अलावा कार में आपको आधुनिक सॉफ्टवेयर कनेक्ट सिस्टम और ड्राइविंग असिस्टेंट फीचर्स भी मिल जाते हैं।
इसमें कुछ खास फीचर्स भी शामिल है जो इस प्रकार हैं।
स्मार्ट क्रूज कंट्रोल
Automatic breaking
पार्किंग asist
Lane एसिस्ट
कीमत और उपलब्धता
हालांकि अभी तक इसकी कंपनी के द्वारा आधिकारिक रूप से इसकी कीमत की घोषणा नहीं की गई है लेकिन ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि VF6 की अनुमानित कीमत लगभग 20 लख रुपए से शुरू हो सकती है और VF7 की अनुमानित के मतलब 25 लख रुपए तक जा सकती है। इस कार की पहली डिलीवरी 2026 की शुरुआत में होने की उम्मीद है।
पर्यावरण के लिए वरदान
भारत में जिस प्रकार प्रदूषण बढ़ रहा है इसमें बढ़ते प्रदूषण के बीच VinFast car EV जैसी गाड़ियां एक बड़ा समाधान साबित हो रही है यह सभी cars कार्बन उत्सर्जन को कम करती है। सरकार भी अब इस तरह के पर्यावरण अनुकूल car के निर्माण में सपोर्ट कर रहे हैं।
निष्कर्ष
VinFast की भारत में एंट्री होने से न केवल इलेक्ट्रिक वाहनों को बाजार में नया जाकर मिलेगा बल्कि ग्राहकों को एक नई तकनीक और भरोसेमंद ऑप्शन भी मिलेगी। VinFast car EV भविष्य के कार्य जो स्मार्ट, साइलेंट और सस्टेनेबल है।
जहां एक और भारत की कंपनियां खुद को अपग्रेड करने की कोशिश में है वही VinFast कंपनी पहले से तैयार टेक्नोलॉजी और ग्लोबल अनुभव के साथ बाजार में आई है अब यह देखना होगा कि भारतीय ग्राहक इसको कितना अपनाते हैं।